खुशखबरी: NCR में विकसित होगी ग्लोबल सिटी, लाखों लोगों के लिए खुलेंगे नौकरी के दरवाजे

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के NCR क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित हो रही है. गुरुग्राम ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है और इस प्रोजेक्ट से लगभग 5 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हाल ही में सीएम नायब सैनी ने कहा था कि गुरुग्राम में 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश से ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी. शुक्रवार को इस संबंध में उन्होंने गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी परियोजना स्थल पर निवेशकों के साथ एक बैठक आयोजित की है.

Gurugram Global City Sehahr Town

क्या है ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट?

ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट 1 हजार एकड़ जमीन पर विकसित हो रही है. इसमें मिश्रित उपयोग वाली भूमि का प्रावधान किया गया है, जहां सिर्फ आवासीय, वाणिज्यिक, आतिथ्य और शैक्षणिक संस्थानों के लिए क्षेत्र शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम साल 2026 के आखिर तक पूरा हो जाएगा. प्रोजेक्ट के पहले चरण में 587 एकड़ जमीन पर 940 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

सीएम नायब सैनी ने आगे बताया कि शहर के लिए विश्वसनीय जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 18 एकड़ में 35 करोड़ लीटर क्षमता वाला जलाशय बनाया जाएगा. यह जलाशय कार्यात्मक और सौंदर्य, दोनों उद्देश्यों को पूरा करेगा. यह एक प्रमुख जल भंडारण सुविधा के रूप में कार्य करेगा और शहर के आकर्षण को भी बढ़ाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

सीएम नायब सैनी ने बताया कि गुरुग्राम ग्लोबल सिटी को खासतौर पर वॉक- टू- वर्क कॉन्सेप्ट और लग्जरी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए प्लान किया गया है. यहां रेजिडेंशियल (रहने के लिए घर), कमर्शियल (दफ्तर और दुकानें) और प्लॉटेड डेवलपमेंट की सुविधा मिलेगी. रिहायशी इलाकों में मॉड्यूलर किचन, होम ऑटोमेशन, बड़े बालकनी वाले अपार्टमेंट, स्विमिंग पूल, जिम, पार्क और बच्चों के लिए खेलने की जगह जैसी सारी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. कमर्शियल स्पेस में ऑफिस और रिटेल आउटलेट्स के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.