ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर शॉपिंग मॉल खोलेगी GMRL, सफर के साथ ले सकेंगे खरीदारी का मजा

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से आय अर्जित करने की योजना बनाई है. इसके लिए इस रूट पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन के आसपास छोटे- बड़े शॉपिंग मॉल तैयार किए जाएंगे. अगले सप्ताह इस सिलसिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है.

Shopping Mall

10,288 करोड़ रुपए आएगा खर्च

GMRL ने साढ़े 28 किलोमीटर लंबे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत 27 स्टेशन तैयार करने की योजना बनाई है. इसके निर्माण पर 10,288 करोड़ रुपए लागत राशि खर्च होगी. इस राशि को केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करेगी. मेट्रो संचालन में आने वाले खर्च को निकालने के लिए GMRL ने मेट्रो स्टेशन के आसपास छोटे- बड़े शॉपिंग मॉल तैयार करने की योजना बनाई है. इसके तहत, HSVP से जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है.

अधिकांश मेट्रो स्टेशन के समीप HSVP की जमीन है. कुछ मेट्रो स्टेशन के पास गुरुग्राम नगर निगम की जमीन भी है. नगर निगम के आयुक्त से भी GMRL की तरफ से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जाएगा. मेट्रो स्टेशन के साथ- साथ इन शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जाएगा. दुकानों को ई- नीलामी के माध्यम से किराये पर दिया जायेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

सेक्टर- 33 में तैयार होगा डिपो

पहले चरण में मेट्रो का निर्माण मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर- 9 तक किया जाएगा. दूसरे चरण में सेक्टर- 9 से लेकर DLF साईबर सिटी तक मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी. तीसरे चरण में सेक्टर- 33 में मेट्रो डिपो तैयार होगा. मेट्रो डिपो के निर्माण को लेकर कुछ जमीन के हिस्से पर कोर्ट का स्टे हैं. HSVP ने मेट्रो निर्माण की योजना से कोर्ट को अवगत कराया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.