गुरुग्राम में नियमित हुई 19 कॉलोनियों के निवासियों के लिए आई खुशखबरी, अब मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले की 19 अवैध से वैध हुई कॉलोनियों के निवासियों को अब जरूरी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी. इन पर 25 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे. नगर निगम द्वारा इनका एस्टीमेट बना कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है. विकास कार्यों के लिए 75% कार्यों के एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं.

Faridabad City Home Ghar Colony

बीते वित्त वर्ष 19 कॉलोनियों को किया गया था नियमित

इनमें से 7 कॉलोनियों में सड़क, सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का काम शुरू कर दिया गया है. बता दें कि नगर निगम द्वारा 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित कराए जाने के लिए सर्वे रिपोर्ट फरवरी में मुख्यालय को भेज दी गई थी. पिछले वित्त वर्ष में नगर निगम द्वारा 19 कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया था.

यहां रहती है 5 लाख से ज़्यादा की आबादी

बता दें कि इन कॉलोनियों में करीब 5 लाख से ज्यादा की आबादी रह रही है. इन्हें अब नगर निगम के द्वारा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. यहां पानी की लाइन, सीवर लाइन, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पार्क, पानी का कनेक्शन आदि विकास कार्य करवाए जाएंगे. इनकी ऐवज में निवासियों को निगम में संपत्ति कर, पानी के बिलों का भुगतान आदि करना होगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम खत्म करने की तैयारी, अगस्त में खुलेंगे 6 लेन फ्लाईओवर के टेंडर

50 से ज़्यादा एस्टीमेट हो चुके हैं तैयार

इनके लिए निगम द्वारा 50 से ज्यादा एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं. नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 15 एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं. 18 विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट पहले ही तैयार हो चुके हैं. 8 को प्रशासनिक अनुमति मिली है और 4 काम निजी एजेंसी को सौपें गए हैं. इनमें से 3 विकास काम पूरे हो चुके हैं.

इन कॉलोनियों को किया गया नियमित

नगर निगम द्वारा जिन कॉलोनियों को नियमित किया गया है, उनमें न्यू पालम विहार फेज 1 और 2, शंकर विहार और टेकचंद कॉलोनी (टेकचंद नगर एक्सटेंशन और शहीद भगत सिंह एंकलेव) भोंडसी की वाटिका कुंज एक्सटेंशन, शांति कुंज, कृष्णा कुंज, श्रीराम एंकलेव (गोवर्धन कुंज), राजेंद्र पार्क, अनाम कॉलोनी बी- 22 शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts