गुरुग्राम के शंकर चौक से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, दिल्ली जाने के लिए खोला गया नया एंट्री प्वाइंट

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शंकर चौक पर ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए नई पहल की गई है. यहां ट्रैफिक पुलिस ने शंकर चौक से पहले फ्लाईओवर के पास एक नया एंट्री प्वाइंट एक्सप्रेसवे के लिए खोल दिया है. इस नए एंट्री प्वाइंट का इस्तेमाल कर वाहन चालक फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली की ओर जा सकेंगे.

Vahan Gadi Car

ट्रैफिक एसपी सत्यपाल ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक इंजिनियर विंग द्वारा एक सर्वे किया गया था. शंकर चौक पर ट्रैफिक जाम की जकड़न मिटाने के लिए इससे पहले दिल्ली से जयपुर के रास्ते में वाहनों को अलग- अलग लेन में चलाया गया था और इस ट्रायल को खूब सफलता मिल रही है.

दिल्ली जाना होगा आसान

अब जयपुर से दिल्ली जाने वाली साइड पर ट्रायल किया जाएगा, जिसे देखते हुए पहले चरण में फिलहाल शंकर चौक से पहले फ्लाईओवर के पास नया एंट्री प्वाइंट खोला गया है. यहां इफको चौक और शंकर चौक के बीच में एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए कोई प्वाइंट नहीं था, इसलिए वाहन चालकों को शंकर चौक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता था और इस दौरान ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अब इस नए एंट्री प्वाइंट के खुलने से शंकर चौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. वाहन चालक भी सीधे इस एंट्री प्वाइंट का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली की ओर जा सकेंगे. कुछ दिन बाद शंकर चौक पर दूसरे चरण का ट्रायल भी शुरू किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक जाम की जकड़न को पूरी तरह से दूर किया जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.