हरियाणा के इस जिले में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, बजट का ऐलान; जल्द शुरू होगा काम

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह जिले में 10,000 एकड़ में जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा. इसे लेकर इस बार के बजट में प्रावधान भी किया गया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की और कहा कि जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यह दुनिया की सबसे बड़ी और अनोखी जंगल सफारी होगी. इसे लेकर देश और दुनिया के तमाम लोगों में दिलचस्पी है.

Jangal Safari Forest

दो साल में पूरा होगा पहला चरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि जंगल सफारी को कई चरणों में बनाया जाएगा. पहले चरण का काम दो साल में पूरा कर लिया जाएगा. इस परियोजना में पर्यटन विभाग, वन विभाग, वन्य जीव विभाग और चिड़ियाघर प्राधिकरण की भागीदारी होगी. बता दें कि वित्त मंत्री के रूप में पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में बनने वाली इस जंगल सफारी का कार्य इसी साल से शुरू हो जाएगा. इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

जंगल सफारी में होंगे दुर्लभ वन्य जीव

इस परियोजना के तहत, शाकाहारी वन्य जीव, विदेशी जीव, बिल्ली प्रजाति के जानवर, तेंदुआ, पक्षी उद्यान, प्राकृतिक ट्रेल, मनोरंजन स्थल और बॉयो होम्स की परिकल्पना तैयार की गई है. इसके साथ ही, करीब 15 किलोमीटर लंबी तेंदुआ पार्क की योजना भी बनाई गई है. हाल ही में बाहुल्य वाले इलाकों का सर्वे किया गया, जिससे यह जानकारी सामने आई कि किन क्षेत्रों में तेंदुओं की संख्या अधिक है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts