NH- 48 व द्वारका एक्सप्रेसवे पर इन वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, पकड़े जाने पर लगेगा मोटा जुर्माना

गुरुग्राम | NCR में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली- गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चलने वाले वाहनों को शनिवार यानि आज से प्रतिबंधित कर दिया गया है. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रतिबंध लागू करने के लिए गुरुग्राम पुलिस को पत्र लिखा है, जिसके बाद पुलिस ने बताया है कि प्रतिबंधों का उल्लघंन करने पर ऐसे सभी वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी.

Dwarka

धीमी गति के वाहनों पर प्रतिबंध

गुरुग्राम पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि NHAI के नियमानुसार आमजन की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम सिरहौल बॉर्डर से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक और खेड़की दौला से द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली बॉर्डर तक दोनों हाइवे NH- 48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है.

इनमें दुपहिया वाहन चालक (बाइक या स्कूटर), थ्री व्हीलर (ई- रिक्शा, ई- कार्ट), नान मोटराइज्ड व्हीकल, एग्रीकल्चर ट्रैक्टर, मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर व्हीकल और चौपहिया साइकिल जैसे वाहन शामिल हैं. उपरोक्त वाहन चालक मुख्य हाइवे का इस्तेमाल न करके सर्विस लेन का प्रयोग करेंगे. एक्सप्रेसवे पर चलने पर इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

प्रतिबंध लागू करने की वजह

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि हाइवे तथा एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट ज्यादा होती है. इन वाहनों की रफ्तार अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है. ऐसे साधनों की आवाजाही से हर वक्त अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है. इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.