गुरुग्राम में नमो भारत ट्रेन परियोजना, 3500 पेड़ों की कटाई पर फैसला जल्द

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के रूट में आने वाले करीब साढ़े तीन हजार पेड़ों को काटने की योजना बनाई जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इसके लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है. वन विभाग की टीम इस क्षेत्र का सर्वेक्षण कर चुकी है और अब इस पर अंतिम निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को हरियाणा सरकार की मंजूरी मिल चुकी है.

Rapidx Train

परियोजना का रूट

नमो भारत ट्रेन दिल्ली- जयपुर हाईवे पर चलेगी, जिसके तहत दिल्ली में चार, गुरुग्राम में आठ और धारूहेड़ा में एक स्टेशन बनाया जाएगा. जिन स्थानों पर पेड़ काटे जाने की योजना है, उनमें मुख्य रूप से साइबर सिटी, इफको चौक, सेक्टर- 32, सेक्टर- 15 (पार्ट 1 और 2), राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, पचगांव और बिलासपुर शामिल हैं. हीरो होंडा चौक पर 94 पेड़ हटाए जाने की जरूरत होगी. इफको चौक स्टेशन के निर्माण में 75 पेड़ बाधा बन रहे हैं. सबसे अधिक पेड़ सेक्टर- 15 (पार्ट 1 और 2) में हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

दो चरण में चलाई जाएगी ट्रेन

नमो भारत ट्रेन को सराय काले खां (दिल्ली) से धारूहेड़ा (हरियाणा) तक चलाने की योजना है. पहले चरण में दिल्ली और हरियाणा में कुल 13 स्टेशन बनाए जाएंगे. इस परियोजना की अनुमानित लागत 30,000 करोड़ रुपये होगी. दूसरे चरण में ट्रेन को राजस्थान के बहरोड़ तक बढ़ाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.