हरियाणा में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 9 जगहों पर बनेंगे स्टेशन; NCR में सफर होगा आसान

गुरुग्राम | मेरठ और दिल्ली में दौड़ने के बाद अब हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) की हरियाणा में संचालन की तैयारियां शुरू हो गई है. यहां नमो भारत ट्रेन के संचालन हेतु प्रदेश सरकार ने 34 हजार करोड़ रूपए के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को शहरी एवं आवास मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है.

Rapidx Train

9 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

शहरी एवं आवास मंत्रालय से मंजूरी प्रदान होने पर इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होगा. इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद दिल्ली के सराय काले खां से वाया गुरुग्राम होते हुए धारूहेड़ा तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. इस परियोजना के तहत हरियाणा में नमो भारत ट्रेन के 9 स्टेशन बनेंगे. इनमें साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर और धारूहेड़ा स्टेशन प्रस्तावित हैं. इससे हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के लाखों लोगों को सफर में आसानी होगी.

इस ट्रेन के रूट का निर्माण एक चरण में किया जाएगा, जिसमें राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला और मानेसर में भूमिगत स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को एक तरफ जहां सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तीव्र गति का एक और विकल्प मिलेगा तो वही, दूसरी ओर सफर में लगने वाले समय की बचत होगी. वहीं गुरुग्राम और रेवाड़ी में इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विकास में भी इसकी अहम भूमिका रहेगी.

यह भी पढ़े -  HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

केन्द्र सरकार की मंजूरी का इंतजार

नमो भारत ट्रेन के कॉरिडोर, स्टेशनों और डिपो के लिए आवश्यक भूमि की पहचान कर ली गई है. जैसे ही इस परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलेगी. इस पर काम शुरू हो जाएगा. इसके अलावा दिल्ली- पानीपत मेट्रो कॉरिडोर पर भी विचार किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.