गुरुग्राम में 1 अगस्त से लागू हुए नए सर्किल रेट, जानिए किस इलाके में कितना पड़ा फर्क

गुरुग्राम | बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने गुरुग्राम में नए सर्किल रेट लागू करने को लेकर बैठक की. 1 अगस्त से ये नए रेट लागू हो गए हैं. बैठक में लोगों की ओर से कुल 18 आपत्तियां और दावों पर चर्चा की गई. इसके बाद नई सर्किल रेट की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया. इस बार औसतन 20% तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर यह बढ़ोतरी 60 से 70% तक पहुंच गई है. अधिकतर इलाकों में 10 से 20% तक रेट में इजाफा हुआ है.

plot

गांवों के लोगों ने की बराबरी की मांग

मैदावास गांव के लोगों ने उनके गांव के सर्किल रेट को बादशाहपुर के बराबर करने की मांग की है. इसी तरह नूरपुर और झाड़सा गांव के लोगों ने भी पलड़ा और बादशाहपुर के जैसे सर्किल रेट की मांग रखी. उनका कहना है कि उनके गांव की लोकेशन और जमीन की क्वालिटी आसपास के गांवों जैसी ही है, इसलिए उन्हें भी बराबर रेट मिलने चाहिए. प्रशासन ने इन आपत्तियों को गंभीरता से सुना और उन पर विचार किया.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

शहरी क्षेत्रों में नाराजगी

ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने सर्किल रेट में हुई बढ़ोतरी पर संतोष जताया है. लेकिन शहरी इलाकों के लोगों में कुछ नाराजगी भी देखी गई. जो लोग दुकान या प्लॉट खरीदना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि रेट कम किए जाएं ताकि खरीदारी के समय उन पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े. वजीराबाद, पटौदी और महरौली रोड जैसे क्षेत्रों के लोगों ने कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के दाम कम करने की मांग रखी है.

देखें रेट

कॉलोनी रेजिडेंशियल रेट (प्रति वर्ग गज) कॉमर्शियल रेट (प्रति वर्ग गज) बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
अंसल असेंशियल 63250 157300 10
मालिबू टाउन 86250 203500 10
पाम ड्राइव 95000 237600 15
रोजवुड 95000 237600 10
तत्व विला 88000 203500 10
ट्यूलिप आइवरी पर्पल 97500 199600 10
यूनिवर्ल्ड रिजॉर्ट 90000 203500 10
उप्पल साउथ एंड 85100 203500 10
वाटिका सिटी 90000 203500 20
विक्टर वैली 100000 200000 10
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts