मेरठ की तर्ज पर एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी नमो भारत और मेट्रो ट्रेन, हरियाणा सहित 3 राज्यों का सफर होगा आसान

गुरुग्राम | दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के नीमराना तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) को मेरठ की तर्ज पर मेट्रो ट्रैक पर संचालित करने की योजना बनाई गई है. दिल्ली- NCR क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Rapidx Train

सीएम नायब सैनी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी देने के साथ ही आदेश दिया है कि नमो भारत ट्रेन के ट्रैक को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए, जिसपर भविष्य में मेट्रो का संचालन भी किया जा सकें.

भविष्य के हिसाब से प्लानिंग

इस संबंध में पिछले महीने मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश सरकार के कई विभागों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) की ओर से एक पत्र जारी किया गया था. इसमें बताया गया है कि मेरठ में बनाए गए नमो भारत और मेट्रो ट्रेन ट्रैक की तर्ज पर ही दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के नीमराना तक ट्रैक तैयार किया जाएगा.

इस ट्रैक को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि आगे चलकर मेट्रो के लिए अलग से ट्रैक बिछाने की जरूरत नहीं पड़े. स्टेशनों को भी इसी हिसाब से डिजाइन किया जाएगा. इसके अलावा, डिपो का निर्माण राजस्थान में किया जायेगा ताकि भविष्य में नमो भारत ट्रेन का विस्तार जयपुर और अलवर तक किया जा सके.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के 10 किमी हिस्से का ट्रायल शुरू. 10 दिन होगी निगरानी

NCR में बेहतर होगी परिवहन व्यवस्था

नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली से वाया हरियाणा होते हुए राजस्थान की आवाजाही आसान हो जाएगी. दिल्ली- NCR के शहरों में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन के रूप में तीव्र गति का एक और अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. इसके साथ ही, रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भी इस प्रोजेक्ट का फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.