गुरुग्राम के लोगों को अप्रैल में मिलेगी शंकर चौक सब- वे की सौगात, सड़क क्रॉस करना होगा सुरक्षित

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम (Cyber City Gurugram) के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शंकर चौक पर साइबर सिटी से उद्योग विहार की तरफ निर्माणधीन सब- वे का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है. ट्रैफिक पुलिस ने निर्माण एजेंसी को सब- वे के बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा कर इसे खोलने के निर्देश दिए हैं.

Sub Way Road

बड़े स्तर पर पहुंचेगी राहत

वर्तमान में शंकर चौक पर पैदल यात्रियों को सड़क क्रॉस करने के लिए फुटओवर ब्रिज और अंडरपास में से कोई सुविधा नहीं है. यहां से गुजरने वाले लोगों को जान हथेली पर रखकर सड़क को आर- पार करना पड़ रहा है, जिससे यहां एक्सीडेंट होने का अंदेशा बना रहता है. ऐसे में सब- वे की सौगात मिलने पर यहां से गुजरने वाले लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

करीब दो साल पहले गुरुग्राम जिले के तत्कालीन डीसी निशांत कुमार यादव ने यहां का दौरा किया था. इस दौरान उन्हें बहुत सी खामियां नजर आई थीं. रोड सेफ्टी मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया गया था, जिसके बाद शंकर चौक पर सब- वे निर्माण की योजना बनाई गई थी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सड़क क्रॉस करना होगा सुरक्षित

DLF फाउंडेशन की ओर से शंकर चौक पर DLF Phase- 3 और साइबर पार्क के बीच सबवे बनाया जा रहा है. इसका लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है. जल्द ही, बचे हुए काम को पूरा कर लिया जाएगा. निर्माण एजेंसी ने उम्मीद जताई है कि अप्रैल महीने में इस सब- वे को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा.

इस सब- वे का निर्माण कार्य पूरा होने पर शंकर चौक पर वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं होगी और ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. वहीं, सड़क हादसों में कमी आएगी. पैदल यात्रियों को सुरक्षित सड़क मार्ग को क्रास करने की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.