गुरुग्रामवासियों को मिलेगी अघोषित बिजली कटों से मुक्ति, अगले महीने शुरू होगा नया बिजली घर

गुरुग्राम | भीषण गर्मी के दौर में अघोषित बिजली कट जनता की परेशानियां बढ़ने का काम करते हैं, लेकिन गुरुग्रामवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जुलाई के महीने में यहां नया बिजली घर शुरू कर दिया जाएगा. इससे 100 कॉलोनियों और सेक्टरों के निवासियों को बिजली के अघोषित कटों से राहत मिलेगी. हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम अधिकारियों के अनुसार, 15 जुलाई तक सेक्टर 15 के पार्ट 2 स्थित 220 केवीए बिजली सबस्टेशन को शुरू कर दिया जाएगा.

Electricity Board

जुलाई के महीने में शुरू हो जाएगा सबस्टेशन

विभाग का ऐसा मानना है कि इसके शुरू हो जाने के बाद सेक्टर 52, 56 बादशाहपुर और दौलताबाद के 220 केवीए सबस्टेशन पर बिजली की व्यवस्था और अधिक सुचारू रूप से चल पाएगी. लगभग 52 करोड रुपए की लागत से बने इस सब स्टेशन को एचवीपीएन ने तैयार कर लिया है, लेकिन सेक्टर सेक्टर- 72 स्थित 400 केवीए बिजली सबस्टेशन को इस सबस्टेशन से जोड़े जाने की प्रक्रिया अभी जारी है.

पहले इस सबस्टेशन का संचालन शुरू करने की डेडलाइन 31 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन एजेंसी के धीमी गति से काम करने के कारण इसकी समय अवधि को बढ़ा दिया गया. अब अनुमान है कि जुलाई के महीने में यह सब स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा.

दौलताबाद सबस्टेशन को होगा ज़्यादा फायदा

इसके चालू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा दौलताबाद सबस्टेशन को होने वाला है. इसके बाद, सेक्टर 21, 22, 23, पालम विहार, उद्योग विहार एरिया को सेक्टर 15 के बिजली सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

ओल्ड गुरुग्राम की करीब 50 से अधिक कॉलोनियों को दौलताबाद सब स्टेशन से पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलना शुरू हो जाएगी. इसी तर्ज पर सेक्टर 15, 16, 17, 31, 32, झाड़सा की बिजली को बादशाहपुर सबस्टेशन से नए सबस्टेशन पर शिफ्ट करने के बाद यहां बिजली का लोड कम हो जाएगा.

काफी समय से हो रही थी परेशानियां

अनुमान है कि इससे सेक्टर 52 के सब स्टेशन पर आरडी सिटी और वजीराबाद को फायदा मिलेगा. बता दें कि पिछले काफी समय से आरडी सिटी कॉलोनी के निवासी और वजीराबाद गांव की 50% आबादी बिजली कटौती की समस्या का सामना कर रही थी. कई बार ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण या फिर केबल जल जाने के कारण सुशांत लोक 2- 3 में सेक्टर 56 के हजारों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था.

वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर 82 से 84 तक विकसित वाटिका सिटी में बिजली की अनियमित सप्लाई को लेकर डीसी द्वारा वाटिका ग्रुप को नोटिस जारी करते हुए 33 केवीए बिजली सबस्टेशन का संचालन नहीं किये जाने को लेकर जवाब तलब किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts