गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम की सोहना रोड NCR के रियल एस्टेट बाजार में सबसे तेजी से बढ़ोतरी करने वाला इलाका बन चुका है. यहां घरों की कीमतों और किराए में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. एएनएरॉक रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 के आखिरी से लेकर 2025 की दूसरी तिमाही तक यहां की कीमतों में करीब 74% तक की बढ़ोतरी हुई है.
किराए में जबरदस्त इजाफा
यहां 2 बीएचके फ्लैट का किराया औसतन 50% बढ़कर 37500 प्रति माह तक पहुंच चुका है. मजबूत कॉर्पोरेट माहौल और लगातार सुधारते बुनियादी ढांचे के बलबूते सोहना रोड का तेजी से विकास हुआ है. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी के चलते निवेशकों के लिए यह पहली पसंद बन चुका है. यहां सबसे ज्यादा इंडिपेंडेंट फ्लोर पसंद किए जा रहे हैं. जो फैमिली खुली जगह और आधुनिक सुविधाएं दोनों चाहते हैं उनके लिए यह घर बेस्ट साबित हो रहे हैं. यही कारण है कि ट्रेहान ग्रुप जैसे डेवलपर्स यहां इंडिपेंडेंस लग्जरी फ्लोर बना रहे हैं.
निवेशकों की पहली पसंद
यहां केवल लग्जरी घरों तक ही डेवलपमेंट सीमित नहीं रहा है बल्कि किफायती आवासीय विकल्प भी यहां पर मौजूद हैं. रिटेल और हाई- स्ट्रीट मार्केट के तौर पर भी यह इलाका तेजी से विकसित हो रहा है. लगातार कीमतों में इजाफा होने से किराए से अच्छी कमाई होने और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के मिलने के चलते सोहना रोड को एनसीआर के सबसे मजबूत रियल एस्टेट कॉरिडोर के रूप में पहचान मिल रही है. निवेशक और घर खरीदने वालों दोनों के लिए यह बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है.
