ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो निर्माण की सभी अड़चनें 6 महीने में होगी दूर, GMDA की अध्यक्षता में गठित होगी स्पेशल टीम

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है. इसी कड़ी में ओल्ड गुरुग्राम (Old Gurugram) में मेट्रो विस्तार के बीच आने वाली तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने एक विशेष टीम गठित की हैं, जो पानी, सीवर लाइन, बरसाती नालों और शोधित पानी की लाइनों के स्थानांतरण की योजना तैयार करेगा.

Gurugram

2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

ये विशेष टीम GMDA के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित की जाएगी. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की चेयरपर्सन डी थारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. GMRL ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को साल, 2028 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. चेयरपर्सन डी थारा ने कहा कि वे प्रत्येक सप्ताह मेट्रो के निर्माण कार्य की समीक्षा करेगी.

8 मार्च को GMRL ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत 14 एलिवेटिड स्टेशन (मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर- 9 तक) मेट्रो लाइन और मेट्रो स्टेशन की इमारत तैयार करने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं. इन टेंडर को 22 अप्रैल को खोला जाएगा. इस टेंडर के तहत, आवेदन करने वाली कंपनी को सिक्योरिटी फीस के रूप में 3.29 करोड़ रुपये जमा करवाने होंगे. माना जा रहा है कि मई में टेंडर आवंटित होने के बाद जून या जुलाई महीने से धरातल पर निर्माण कार्य नजर आने लगेगा. टेंडर आवंटित होने के 24 महीने के अंदर पहले चरण का निर्माण कार्य चयनित कंपनी को करना होगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

डिपो का निर्माण कार्य

GMRL ने सेक्टर- 9 मेट्रो स्टेशन से लेकर साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो लाइन और 13 मेट्रो स्टेशन के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी है. इस टेंडर की राशि को चेन्नई मेट्रो, कानपुर मेट्रो और एनसीआरटी के नमो भारत ट्रेन के तहत आमंत्रित टेंडर की राशि को ध्यान में रखकर तय की जा रही है.

मेट्रो डिपो के निर्माण का टेंडर सबसे आखिर में किया जाएगा क्योंकि अभी तक डिपो को लेकर जमीन संबंधी अड़चनें दूर नहीं हो पाई है. सुभाष चौक से लेकर हीरो होंडा चौक के बीच में सेक्टर- 33 स्थित मार्बल मार्केट में मेट्रो डिपो के निर्माण की योजना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.