हरियाणा के इस टोल प्लाजा पर महंगा हुआ टैक्स, NHAI ने जारी किए नए रेट

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित खिड़की दौला टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अब अपनी जेब को ज्यादा ढीली करनी होगी. दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा टोल टैक्स की नई दरों की लिस्ट जारी की गई है, जिसके अनुसार टोल टैक्स में ₹5 का इजाफा किया गया है. यह बढ़ोतरी प्रति सिंगल जर्नी पर लागू होगी.

Toll Tax Plaza

रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन

ऐसा माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी के बाद बड़े वाहन चालकों को सफर करना महंगा पड़ेगा. यहां से हर रोज 60 से 70 हजार वाहन गुजरते हैं. ज्यादातर वाहन मानेसर से दिल्ली या गुड़गांव के बीच यात्रा करते हैं. यहां बाकी टोल प्लाजा की तरह 24 घंटे वाला नियम काम नहीं करता. यदि आप यहां ₹85 चुकाकर निकलते हैं और 24 घंटे में वापस आ जाते हैं, तो आपको दोबारा से ₹85 देने पड़ते हैं, जबकि अन्य स्थानों पर रियायत दी जाती है. यहां सिंगल जर्नी के हिसाब से टैक्स देना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

31 मार्च की आधी रात से लागू होगी नई दरें

इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली- जयपुर हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकाश पाढ़ी ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार यह वृद्धि लागू की गई है. इसे 31 मार्च की आधी रात से लागू माना जाएगा. बता दें की काफी समय से आमजन द्वारा इस टोल टैक्स को शिफ्ट करने की मांग की जा रही है.

न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों में रहने वाले लोग रोजाना जाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं. उन्हें आने- जाने के लिए 170 रुपए का भुगतान करना पड़ता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि ताजा दरों में पर्सनल कारों के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. पहले की तरह उन्हें 85 रुपए ही चुकाने होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts