देश के हाईटेक द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज से देना होगा टोल टैक्स, गाड़ियों के हिसाब से देने होंगे इतने रूपए

गुरुग्राम | देश के हाईटेक एक्सप्रेसवे में शुमार द्वारका एक्सप्रेसवे पर 9 नवंबर यानि आज से टोल वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी के साथ गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर भी टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी गई है. द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल प्रक्रिया शुरू होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है. हालांकि, 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों को मासिक पास सुविधा मिलने से राहत मिलेगी.

Dwarka

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

दिल्ली और गुरुग्राम से NH- 48 होते हुए आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को अब टोल टैक्स नहीं देना होगा. रविवार यानि आज से एयरपोर्ट के पास स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है. इसी के चलते नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी की गई है.

तीन गुना तक की बढ़ोतरी

खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी का नए गुरुग्राम के लोगों ने विरोध किया है. लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार पिछले कई सालों से इस टोल प्लाजा को हटाने का आश्वासन दे रही है, लेकिन हटाना तो दूर की बात है अब तो टोल दरों में 19% से लेकर तीन गुना तक की बढ़ोतरी की गई है, जो आमजन की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

बिजवासन टोल प्लाजा (द्वारका एक्सप्रेसवे) पर शुल्क

वाहनों की श्रेणी सिंगल ट्रिप (₹) डबल ट्रिप (₹) मासिक (50 ट्रिप) (₹)
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 220 330 7360
हल्के व्यावसायिक, हल्के मालवाहक 355 535 11890
बस या ट्रक (दो एक्सल) 745 1120 24915
तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 815 1225 27180
भारी निर्माण मशीनरी 815 1225 27180
चार से अधिक एक्सल वाले वाहन 1425 2140 47565

खेड़की दौला टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क

वाहनों की श्रेणी सिंगल ट्रिप (₹) डबल ट्रिप (₹) मासिक (50 ट्रिप) (₹)
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 95 145 3240
हल्के व्यावसायिक, हल्के मालवाहक 155 235 5230
बस या ट्रक (दो एक्सल) 330 495 10960
तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 360 540 11955
भारी निर्माण मशीनरी 515 775 17190
चार से अधिक एक्सल वाले वाहन 630 940 20925
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.