नई दिल्ली | केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (IEC) 2025 पहुंचे, जहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक, एथनॉल और हाइड्रोजन फ्यूल से ट्रांसपोर्ट लागत में कमी आई है. भविष्य में पूरी तरह से तेल आयत समाप्त करने की योजना पर काम चल रहा है. वहीं, Fastag Annual टोल पास से आमजन के टोल टैक्स खर्चे में गिरावट आई है.

खत्म होगा ट्रैफिक जाम
केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली- गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक जाम का झंझट खत्म करने के लिए हमारी सरकार ने सिक्स लेन टनल बनाने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि तालकटोरा रोड से गुरुग्राम तक सिक्स लेन टनल का निर्माण किया जाएगा, जो गुरुग्राम के बाहर निकलेगी. इस योजना पर काम शुरू करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है.
2 घंटे में दिल्ली से देहरादून
उन्होंने बताया कि नए साल से दिल्ली से देहरादून के सफर को मात्र 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा. इससे ट्रैफिक जाम और प्रदुषण दोनों कम करने में मदद मिलेगी.
📍𝑵𝒆𝒘 𝑫𝒆𝒍𝒉𝒊
Times Network India Economic Conclave 2025 pic.twitter.com/PRbjm5t3Mi
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 17, 2025
नितिन गडकरी ने कहा कि बेहतर हाइवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर से पर्यटन, ट्रेड, व्यापार और कृषि को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना पूरी हो चुकी है और अब देशभर में ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि देशभर में लोगों को लंबे सफर से बचाने के लिए टनल बनाई जा रही है. अटल टनल से लद्दाख- लेह को सालभर कनेक्टिविटी मिल रही है, जबकि 8 नई टनलों का निर्माण कार्य चल रहा है. जोजिला टनल का 80% काम पूरा हो चुका है.