हरियाणा के इन रूट पर आज ट्रैफिक रहेगा बाधित, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

गुरुग्राम | हरियाणा में नगर निगम चुनावों के चलते सुरक्षा व्यवस्था (Traffic Advisaory) के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा समय- समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. इसी कड़ी में गुरुग्राम के 9 स्थानों पर अंतरराज्यीय और 9 स्थानों पर अंतरजिला नाके स्थापित किए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी. पुलिस अधिकारियों द्वारा पिछले दो दिनों से मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. इसके अलावा, जो बूथ संवेदनशील या अति संवेदनशील की सूची में शामिल हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

traffic jam

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

राजेंद्र पार्क थाना SHO द्वारा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सीमा से सटे गांव धर्मपुर, धनकोट, खेड़की माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, जहाजगढ़, बाबूपुर और राजेंद्र पार्क, सूरत फेज, फेज 2, टेकचंद नगर के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. उन्होंने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए इन इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

पुलिस द्वारा सभी जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सभी पुलिस जवानों को बिना लापरवाही के काम करने और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं.

आज इन रूटों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

आज सुबह 5:00 बजे से आइसा चौक सर्विस रोड से दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग 32 माइलस्टोन से बाएं मुड़कर स्कोडा शोरूम होते हुए आईटीआई चौक रेड लाइट तक बंद कर दिया गया है. आज 2 मार्च को शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक स्कोडा शोरूम से लेकर आईटीआई चौक तक का मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा. वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts