गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के 10 किमी हिस्से का ट्रायल शुरू. 10 दिन होगी निगरानी

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी एक्सप्रेसवे तक बनने वाले 10 किलोमीटर लंबे हिस्से का ट्रायल शुरू कर दिया गया है. अगले 10 दिनों तक इस सड़क पर ट्रायल रन किया जाएगा. इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच होगी और जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए इस नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है.

Highway Road 3

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल मानसून के दौरान जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि बारिश में सड़क की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता की सही जांच हो सके.

होगी निगरानी

यदि कहीं निर्माण सामग्री या सड़क की परत में कोई कमी होगी तो बारिश के दौरान उसकी पहचान आसानी से हो जाएगी. ऐसे स्थानों पर गड्ढे या अन्य तकनीकी खामियां सामने आने पर उन्हें तत्काल ठीक किया जाएगा. अगले 10 दिनों तक इंजीनियर और तकनीकी टीमें पूरे मार्ग की लगातार निगरानी करेंगी.

विस्तृत परीक्षण

सड़क की सतह, जल निकासी व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा. सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इस हिस्से को पूरी क्षमता के साथ वाहनों के लिए खोला जाएगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.