हांसी | हरियाणा के हांसी जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हांसी को नया जिला बनाने के बाद अब सरकारी रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में भी बदलाव शुरु हो गया है. अब सरकारी दस्तावेजों जैसे फैमिली आईडी, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि पर जिला हिसार के स्थान पर जिला हांसी को दर्ज किया गया है. इस बदलाव के बाद कई सरकारी सेवाओं और दस्तावेजों में आ रही दिक्कतें दूर होगी.
ऑनलाइन पोर्टल में अपडेट
हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया जा चुका है और इसमें हांसी व नारनौद उपमंडल सहित लगभग 110 गांव शामिल किए गए है इसीलिए सरकारी विभागों द्वारा फैमिली आईडी पोर्टल में धीरे- धीरे अपडेट किया जा रहा है. जैसे ही डेटा संशोधित होगा उसके बाद लोगों की फैमिली आईडी में नया जिला हांसी दिखाई देने लगेगा.
हांसी को जिला बनाए जाने के बाद भी कई सरकारी ऑनलाइन पोर्टलों और दस्तावेजों में पुराना जिला हिसार ही दिख रहा था. इसके कारण लोगों को कई दस्तावेज बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब फैमिली आईडी के डाटा को अपडेट किया जा रहा है.
लोगों को मिलेगा फायदा
फैमिली आईडी में जिला हांसी दर्ज होने के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. वही सरकारी दस्तावेजों में सही जिला दर्ज होगा और ऑनलाइन सेवाओं मे बार-बार संशोधन की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्रशासन का कहना है कि सभी रिकॉर्ड को जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं में कोई परेशानी ना आए.
