नए जिले हांसी के लिए एक और बड़ी खुशखबरी, रोडवेज ने चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

हांसी | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रदेश के नए जिले हांसी से राजधानी चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. इस बस सेवा के संचालन का हांसी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को तगड़ा फायदा पहुंचेगा.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा शेड्यूल

चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रात्रि बस सेवा हर रोज हांसी से शाम 04.10 बजे रवाना होगी और लगभग 6 घंटे का सफर तय करते हुए रात लगभग 10 बजे चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी. यह बस हांसी से जींद, कैथल, पिहोवा व अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी.

हांसी रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि अगली सुबह यह बस 04.40 बजे वापस हांसी के लिए रवाना हो जाएगी. इस बस सेवा के संचालन का उन यात्रियों को फायदा पहुंचेगा जो देर शाम चंडीगढ़ पहुंचना चाहते हैं और अगली सुबह जल्दी वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि देर शाम चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अब निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे कम किराए पर चंडीगढ़ का सफर तय कर सकेंगे. यह बस यात्रियों के लिए समय की बचत और आरामदायक सफर का विकल्प बनेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

नई बस सेवा का मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि इस नई बस सेवा के शुरू होने पर हांसी से चंडीगढ़ रूट पर संचालित होने वाली बसों की संख्या अब 8 हो गई है. यदि यात्रियों का रिस्पांस बढ़िया रहता है तो चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बस संचालित कर दी जाएगी. इस नई बस सेवा का उन यात्रियों को विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा जो अगली सुबह इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई, दफ्तर या हाईकोर्ट पहुंचना चाहते हैं. उन लोगों के लिए यह बस काफी सुविधाजनक रहने वाली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.