हांसी रेलवे स्टेशन पर बदल गया इन ट्रेनों का सफर, 4 ट्रेनों का ठहराव शुरू; लंबे समय से था इंतजार

हांसी | रेल यात्रियों के लिए हांसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार से नई सुविधा शुरू हो गई. लंबे समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का लाभ मिलेगा. कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और विधायक विनोद भयाना ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर नए ठहराव की शुरुआत की. कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि नई व्यवस्था से हांसी की रेल कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी.

Railway

इसका फायदा विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों और दूसरे यात्रियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे से जुड़ी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है.

इन ट्रेनों का ठहराव

विधायक विनोद भयाना ने बताया कि 14619/14620 फिरोजपुर- अगरतला एक्सप्रेस और 14717/14718 बीकानेर- हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस अब हांसी रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी. इन ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे. भयाना के मुताबिक, उन्होंने इस मुद्दे को रेलवे अधिकारियों के सामने रखा था. लगातार प्रयासों के बाद रेलवे की ओर से ठहराव को मंजूरी मिली है. उन्होंने इस सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेलवे मंत्रालय का धन्यवाद किया.

ठहराव की मांग

विधायक विनोद भयाना ने अब गोरखपुर धाम एक्सप्रेस का ठहराव भी हांसी रेलवे स्टेशन पर देने की मांग उठाई है. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने और इसके सुधार के लिए करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से काम भी चल रहा है. ट्रेनों के नए ठहराव की शुरुआत के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, राजपाल यादव, सुरजीत गुर्जर, दिनेश भूटानी समेत भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.