25 फरवरी से शुरू होंगे हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के एग्जाम, शेड्यूल जल्द होगा जारी

भिवानी | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी से आयोजित की जाएगी. राज्य के लगभग 2.5 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठने वाले है. बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी नहीं की है.

Haryana Board

हरियाणा में इस महीने होगी प्री- बोर्ड परीक्षाएं

बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं के लिए 25 फरवरी की तारीख की घोषणा की है. वही, 10वीं की परीक्षा भी 12वीं की परीक्षाओं के साथ आयोजित होगी. बोर्ड परीक्षाओं से पहले इसी महीने 22 जनवरी से 10वीं व 12वीं कक्षा की प्री- बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. प्री- बोर्ड की परीक्षाएं 22 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी जिसको लेकर विद्यार्थियों की तैयारियां करवाई जा रही है.

प्री- बोर्ड परीक्षाओं में अलग हो उत्तर- पुस्तिका

शिक्षा विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं को वास्तविक बोर्ड परीक्षा की तरह लेने का फैसला किया है जिससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव हो और उनकी उत्तर लिखने की तैयारी अच्छे तरीके से हो जाए. शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि वे अपने अंडर आने वाले विद्यालयों में सुनिश्चित करें कि प्रो- बोर्ड परीक्षाओं में अलग से उत्तर- पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.