हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, फटाफट इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इस बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 76 हजार 640 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 स्टूडेंट्स पास हुए. कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम का पास प्रतिशत 89.6% रहा है.

Results

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शहरी बच्चों से आगे

HBSE चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने बताया कि कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में ग्रामीण आंचल के छात्रों ने बाजी मारी है. ग्रामीण आंचल के छात्रों का पास प्रतिशत 90.25% और शहरी आंचल के छात्रों का पास प्रतिशत 87.94% रहा है, यानि ग्रामीण आंचल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट शहरी आंचल के स्टूडेंट्स से 2.31% बेहतर रहा है.

Direct Link to Check

भिवानी की दीपिका बनी टॉपर

उन्होंने बताया कि भिवानी जिले की बेटी दीपिका कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक लेकर स्टेट टॉपर बनी है. 4 स्टूडेंट्स दूसरे नंबर पर और 11 स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहें हैं. पास प्रतिशतता के आधार पर प्रदेश में चरखी दादरी जिला पहले स्थान पर रहा है जबकि दूसरे पर जींद और तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ जिला रहा. नूंह जिले का रिकॉर्ड सबसे खराब रहा है. चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षार्थियों को पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी है.

इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें.
  • कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल (एग्जाम टाइप-रेगूलर या प्राइवेट, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पांच नंबर का कैप्चा) दर्ज करें.
  • अब सब्मिट पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे सेव कर लें व प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़े -  हरियाणा बोर्ड 12वी कक्षा का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

देखें लिस्ट

स्थान छात्र/छात्रा का नाम स्कूल जिला अंक
प्रथम दीपिका आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान भिवानी 499
द्वितीय रोनक बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा चरखी-दादरी 498
द्वितीय खुशी एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन हिसार 498
द्वितीय अंतु स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब हिसार 498
द्वितीय दीपांशु बालाजी व.मा.वि., भुंगरका महेन्द्रगढ़ 498
तृतीय काव्यांश रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क सोनीपत 497
तृतीय दीक्षा टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा Road, मंगाली हिसार 497
तृतीय साक्षी श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा हिसार 497
तृतीय आरजु पिंक सिटी हाई स्कूल, बिसला फतेहाबाद 497
तृतीय मानशी आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन कैथल 497
तृतीय आशु होली व.मा.वि., सिवानी मंडी भिवानी 497
तृतीय मनुराज मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा पानीपत 497
तृतीय सकोमल बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा हिसार 497
तृतीय गीता रा.व.मा.वि., सुंडाना रोहतक 497
तृतीय महक आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां भिवानी 497
तृतीय वंश देव महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना जींद 497
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.