Haryana Board 12th Result LIVE | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर रहा है. बता दें कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा ने पुष्टि की है.

Haryana Board 12th Result LIVE
10:55 AM : बोर्ड ने अभी रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है. इस लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते है.
Direct Link to Result Check- Click Here
10:37 AM : बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशतता 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है.
10:15 AM : हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि जिन बच्चों के 80 फीसदी से अधिक अंक हैं, उनके रिजल्ट का डबल वेरिफिकेशन किया गया है, ताकि कोई कमी न रहे.
09:57 AM : थोड़ी देर में यहीं मिलेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
09:40 AM : पिछले साल 12वीं में कुल 85.31% विद्यार्थी पास हुए थे. लड़कों ने 88.14% पास प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा था.
09:29 AM : प्रेस कांफ्रेंस को लेकर बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस किया जारी
09:25 AM : बोर्ड 10 बजे शुरू करेगा प्रेस कांफ्रेंस
इस प्रकार चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट
- 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद, उन्हें रिजल्ट से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स सीधे नोटिफिकेशन के रूप में दिख जाएंगी.
- यहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
- 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे व सबमिट पर क्लिक करना होगा.
- अब आप अपने रिजल्ट को देख पाएंगे और इसे डाउनलोड कर पाएंगे.