भिवानी | हरियाणा के D.El.Ed परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 25 सितंबर 2025 से आयोजित होंगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा D.El.Ed प्रवेश वर्ष- 2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित और प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं 25 सितंबर से आयोजित करवाई जाएंगी.
बोर्ड अधिकारियों ने दी जानकारी
इस विषय में जानकारी देते हुए प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि बोर्ड द्वारा D.El.Ed प्रवेश वर्ष- 2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि- अपीयर व मर्सी चांस परीक्षाओं का आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया है. आगामी 25 सितंबर से इन परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 से 5 बजे तक करवाया जाएगा. इस विषय में डिटेल डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देखी जा सकती है.
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- इसके लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
- वहां आपको D.El.Ed एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद, अपनी डिटेल दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकलवा लें.
