हरियाणा में कक्षा पहली से 8वीं तक मार्च में होगी वार्षिक परीक्षा, फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पहली से 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परिक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसमें परीक्षा को सुचारू और निर्धारित समय पर करवाने के निर्देश दिए गए है. विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार स्कूल स्तर पर आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने को भी कहा गया है.

School

हरियाणा में मार्च में आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के अनुसार, मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी.परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी. शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को कहा है कि परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपूर्ण की जाए और विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय रहते जानकारी दी जाएं. इसके अतिरिक्त, परीक्षा के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है.

यह रहेगा परीक्षा शेड्यूल

शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार पहली से 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी. मुख्य परीक्षा में भाषा, गणित और पर्यावरण विषयों को शामिल किया गया है.

छठी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी. इस परीक्षा में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषय शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि परीक्षा तय समय पर पूरी कर जल्द नतीजे घोषित किए जाए ताकि अगले सेशन की तैयारियां शुरू की जा सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.