आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है. 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार है. सभी स्टूडेंट और उनके अभिभावक 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आपको बता दे कि आपका यह इंतजार आज खत्म होने जा रहा है.

Result

दोपहर 1:00 बजे होगा जारी

जी हाँ, आज यानि वीरवार दोपहर एक बजे दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा. दसवीं का रिजल्ट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

व्यवस्थाओं की समीक्षा

कल यानि बुधवार को बोर्ड मुख्यालय में अधिकारियों ने परीक्षा परिणाम जारी करने संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. ऐसे में आज दोपहर 1:00 बजे दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी होगा. विद्यार्थी जरूरी जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.