हरियाणा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर नई अपडेट आई सामने, जानें कब खत्म होगा डेटशीट का इंतजार

चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के आयोजन का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा. हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की ओर से जल्द ही 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी की जा सकती है. वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट का इंतजार कर रहे बच्चों के लिए ये अच्छी खबर है. इससे विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी को अच्छे ढंग से करने में मदद मिलेगी.

School

फरवरी से अप्रैल के बीच होगी परीक्षाएं

पिछले सालों के शेड्यूल को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की जा सकती है. लेकिन प्रैक्टिकल परिक्षाएं बोर्ड द्वारा पहले कराई जाएगी. यह अनुमान है कि प्रैक्टिकल परिक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी. ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी लेते रहे. विद्यार्थी अपनी डेटशीट की पीडीएफ फाइल को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते है.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

डेडशीट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर “HBSE 10th Datesheet 2026” या “HBSE 12th Datesheet 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करने के बाद परीक्षा का पूरा पीडीएफ फॉर्मेट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल ले.
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.