हिसार में हवाई अड्डे के पास जली हुई लाश मिलने से मचा हड़कंप

हिसार ।  हिसार में नेशनल हाईवे 9 पर हवाईअड्डे के पास एक जले हुए व्यक्ति की लाश मिली है. सुचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है तथा हादसे की बारीकी से जांच कर रही है.

HISAR NEWS TODAY

फौरनसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. अभी तक हादसे के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है. व्यक्ति ने अपने आप को आग लगाई है या किसी ने उसे यहां जलाकर फेंका है. लाश के पास एक स्कूटी भी खड़ी मिली है जिसका नंबर HR02A B2954 है. फिलहाल पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.