हिसार का अर्नव बना हरियाणा का टॉपर, JEE Mains में हासिल की AIR- 22 रैंक

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से शिक्षा के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार के होनहार छात्र अर्नव गांधी ने जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक AIR – 22 हासिल कर हरियाणा में टॉप किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों में अर्नव ने 100 पर्सेंटाइल के साथ 300 में से 295 अंक प्राप्त किए, जो देश के टॉप स्कोर में शामिल है.

Arnav Jee Mains

इंजीनियर बनने का सपना

अर्नव गांधी हिसार के मॉडल टाऊन में रहते है. उसके माता-पिता दोनो पेशे से डॉक्टर है. अर्नव बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है. उन्होंने पहली से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई हिसार में ही की थी. इसके बाद उनका एडमिशन भवन विद्यालय पंचकूला में हो गया और उसने साथ में ही श्री चैतन्य इंस्टीट्यूट में JEE की कोचिंग शुरू कर दी. लगातार मेहनत करने के बाद उसने जेईई मेन्स में हरियाणा में टॉप रैंक हासिल किया है.

परिवार वालों का कहना है कि अर्नव को मोबाइल से दूर रखा गया, ताकि वह पढ़ाई पर फोकस कर सके और उसने रोजाना करीब 6 से 8 घंटे पढ़ाई की है. उसकी इस उपलब्धि से परिवार मे खुशी का माहौल है. अर्नव बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते है. अब वह जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए है.

यह भी पढ़े -  हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

अन्य छात्रों ने भी किया टॉप

कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से अर्नव ने सफलता हासिल की है. अर्नव के साथ- साथ श्री चैतन्य संस्थान के कई छात्रों ने भी जेईई मेन्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. इसमें आरुष सिंघल ने 100 पर्सेंटाइल के साथ AIR- 8 प्राप्त किया, अर्नव गांधी ने 100 पर्सेंटाइल के साथ AIR- 22 प्राप्त किया, निष्कर्ष वर्मा ने AIR- 46 प्राप्त किया, यजत सिंघल ने AIR 100 प्राप्त किया. इन छात्रों की सफलता से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.