हिसार एयरपोर्ट से अब रात में भी उड़ान भरेंगे विमान, जल्द शुरू होगी जयपुर के लिए हवाई जहाज

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अब रात में भी विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी. यहां से जयपुर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू की जाएगी. इस विषय में जानकारी देते हुए मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि यहां रात में लैंडिंग और टेक ऑफ की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं. इस सप्ताह आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. अनुमान है कि अगस्त के महीने में नाइट लैंडिंग की अनुमति मिल जाएगी.

Flight Aeroplan

सभी औपचारिकताएं हुई पूरी

उन्होंने जानकारी दी कि नाइट लैंडिंग से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. डीजीसीए द्वारा इस सुविधा की अनुमति मिलने के बाद यहां से रात में भी जहाज लैंड और टेक ऑफ कर सकेंगे.

मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि आवेदन के बाद डीजीसीए की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी. अगर सब कुछ ठीक पाया गया, तो नाइट लैंडिंग की मंजूरी मिल जाएगी. यहां रात में विमानों की लैंडिंग या उड़ान की अनुमति नहीं है. एयरपोर्ट को फिलहाल, सिर्फ एक ही शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है.

जल्द शुरू होगी यह सेवा

मौजूदा समय में यहां से दिल्ली, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं. यहां सप्ताह में 2- 2 दिन फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध हैं. तीसरे चरण में हिसार से जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि 1 नवंबर से एलायंस एयरलाइंस जयपुर के लिए सेवा शुरू कर सकती है. चौथे चरण में अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts