घरों- खेतों में मजदूरी से कामयाबी का सफर, आज अमेरिका में 3 कंपनियों के मालिक हैं हिसार के सुनील

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार जिले के गांव रावलवास खुर्द के सुनील कुमार ने अमेरिका में नौकरी करते हुए 3 कंपनियां खड़ी कर दी. उसका कारोबार लगभग 100 करोड़ रुपए है और इस कंपनी में उसने करीब 1500 लोगों को रोजगार प्रदान किया है. यह हरियाणा के लिए ही नहीं पूरे भारत के लिए गर्व की बात है.

company

हिसार के सुनील कुमार के संघर्ष की कहानी

सुनील कुमार ने बताया कि उसने अपनी नानी और मां के साथ शादियों में बर्तन धोएं और खेतों में मजदूरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी. उसका सपना इंजीनियर बनने का था. उसने GNU से M.Tech किया फिर अमेरिका की IT कंपनी सेल्फ फोर्स में जॉब शुरू की.

नौकरी के साथ अपना काम भी शुरू किया. काम जारी रखते हुए धीरे- धीरे कंपनी बन गई. फिर एक कंपनी से तीन कंपनियों शुरू की. पहली कंपनी रॉक सेंशर इंडिया है. दूसरी कंपनी S- 3B है जो कंपनियों को मैन पावर की आपूर्ति करती है. तीसरी कंपनी नेक्स जैन यूनीकॉन ऑप्टिकल फाइबर एंड नेटवर्किक पर काम करती है.

कारोबार में घाटे के बाद हुई हालात खराब

सुनील कुमार ने बताया कि उनके हालात शुरू में इतने खराब नहीं थे. मेरे पिता का फलों का कारोबार था, लेकिन 1990 में उन्हें बड़ा घाटा हुआ जिसके कारण सदमे में पिता ने शराब पीना शुरू कर दिया, जिससे परिवार में लड़ाई होनी शुरु हुई और मां में घर छोड़ दिया.

उसने बताया कि हालात ठीक नहीं थे इसीलिए उसने अपनी नानी के साथ शादियों में काम करना शुरू कर दिया. गांव में मेरा दाखिला करा दिया गया. मैंने मेहनत करके 10वीं कक्षा में 73% नंबर हासिल किए. इसके बाद, मेरा एडमिशन हिसार के पॉलीटेक्निक में टैक्सटाइल इंजीनियरिंग में हुआ. यहां से मेरा इंजीनियर बनने का सफर शुरू हुआ.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.