हिसार को मिलेगा नए सिविल अस्पताल का तोहफा, इस जगह पर बनेगी नई बिल्डिंग

हिसार | हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा हिसार जिले के एकमात्र एयरपोर्ट चौक के समीप राजकीय पशुधन फार्म (GLF) की लगभग 22 एकड़ जमीन पर नया जिला नागरिक अस्पताल बनाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

Hospital Doctor

स्वास्थ्य विभाग ने जमीन हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित फाइलें उपायुक्त कार्यालय से पंचकूला स्थित राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त कार्यालय भेज दी गई है. वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही यह भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित होगी और अस्पताल की डिजाइनिंग कार्य शुरू होगा.

हिसार को मिलेगा अस्पताल का तोहफा

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण है. इसके बाद, अस्पताल का डिजाइन तैयार होगा. डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा. इस प्रस्ताव के पीछे का मुख्य कारण वर्तमान जिला अस्पताल की जगह की भारी कमी और शहर के भीड़- भाड़ वाले क्षेत्र में इसे बढ़ाने में कठिनाई है. मौजूदा अस्पताल ऐतिहासिक गुर्जरी महल के पास स्थित होने के कारण उसका विस्तार संभव नहीं है जिससे आधुनिक सुविधाओं में कमी बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

नए अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लेस करने के लिए प्रशासन ने एयरपोर्ट चौक के पास DCM रोड पर लगभग 22 एकड़ भूमि को चुना है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. अधिकारियों का कहना है कि भूमि हस्तांतरण के बाद डिजाइनिंग होगी और तब निर्माण कार्य का रास्ता साफ होगा. यह भी स्पष्ट है कि इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है. डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने कहा है कि राजस्व विभाग में स्वास्थ्य विभाग की टीम की बैठक भी प्रस्तावित है ताकि आगे की योजना पर चर्चा हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.