हरियाणा में 23वां जिला बना हांसी, 4 ब्लॉक के 111 गांव शामिल; यहाँ देखें अपडेट

हिसार | हरियाणा में हांसी को 23वां नया जिला बनाने की अधिसूचना जारी हो चुकी है. इस नए जिले में 4 ब्लॉक के 111 गांव शामिल किए गए हैं. हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय और नारनौंद के अलावा बरवाला ब्लॉक के 3 गांव नए जिले में शामिल रहेंगे. बरवाला ब्लॉक के इन गांवों का नया जिला बेशक हांसी होगा, लेकिन पंचायत व्यवस्था हिसार जिले से जुड़ी रहेगी. जबकि 2 गांव पुलिस व्यवस्था से हिसार जिला से ही जुड़े रहेंगे.

City Shahar Town

हांसी जिले का क्षेत्रफल

हरियाणा के हांसी ब्लॉक प्रथम के 55, द्वितीय के 23 और नारनौंद ब्लॉक के 30 गांव शामिल हैं. बरवाला ब्लॉक के 3 गांवों सिंधड़, गुराना और खानपुर को नए हांसी जिले में शामिल किया गया है. नए जिले में दो उपमंडल हांसी व नारनौंद, तीन तहसील हांसी, नारनौंद और बास शामिल रहेगी. एक उप तहसील खेड़ी चौपटा नए जिले में शामिल रहेगी. हांसी नगर परिषद और नारनौंद नगर पालिका नए जिले में शामिल हैं. नए जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा और अनुमानित जनसंख्या 5,40,994 रहेगी.

जिला बदलने की मांग

नए जिले में बरवाला ब्लॉक के 3 गांव शामिल किए गए हैं, जिन्हें लेकर भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था बदलने की मांग नए जिले की घोषणा के साथ ही उठने लगी है. नए जिले में शामिल गांव सिंधड़ हांसी जिला और उपमंडल के अंतर्गत है, लेकिन ब्लॉक और थाना बरवाला है. मतलब प्रशासनिक कार्यों के लिए हांसी और पंचायत व पुलिस संबंधी कार्यों के लिए हिसार जिला रहेगा. गांव के सरपंच ने कहा कि यह व्यवस्था परेशान करने वाली है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

कमोबेश यहीं स्थिति गांव खानपुर की हैं. उपमंडल और जिला हांसी होगा लेकिन ब्लॉक और थाना बरवाला में है जबकि मार्केट कमेटी नारनौंद में है. प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में यह गांव भी 2 जिलों में बंट गया है. सरपंच ने कहा कि गांव को एक ही जिले में रखा जाए. मौजूदा व्यवस्था से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ेगी.

गुराना के लिए भी यही स्थिति

नए जिले में शामिल हांसी उपमंडल के गांव गुराना का ब्लॉक भी बरवाला है जबकि मार्केट कमेटी नारनौंद और तहसील हांसी है. बिजली संबंधी सुविधाओं के लिए बरवाला से जुड़ा है. सरपंच ने बताया कि ग्रामीण चाहते थे कि हमारा जिला हिसार ही बना रहता. इन गांवों के लोगों ने मांग उठाते हुए कहा कि हमें बरवाला उपमंडल और हिसार जिले में शामिल किया जाए.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.