हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार जिले के डोभी गांव की बेटी निशा ने 23 साल की उम्र में ही असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. निशा एक साधारण परिवार से है, उसने कड़ी मेहनत करके इस मुकाम को हासिल किया है. उसकी यह सफलता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है.

भाई ने भी हासिल की कई उपलब्धियां
निशा के पिता बलविंद्र पेशे से कारपेंटर है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. निशा की यह उपलब्धि परिवार के लिए गर्व का पल है. उन्होंने अपनी मेहनत से उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परिक्षा दोनों में सफलता हासिल की. यह परिवार की पहली सफलता नहीं है. कुछ समय पहले निशा के भाई ने भी कई उपलब्धियां हासिल की है. उसने एक साथ 5-5 सरकारी नौकरियों में सफलता हासिल की है. भाई की इस सफलता के बाद अब बहन की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है.
युवाओं के लिए प्रेरणा
निशा और उसके भाई की ये उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इससे ये साबित होता है कि आप साधारण परिवार और सीमित संसाधनों में भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकते है. गांव के लोगों का कहना है कि दोनों भाई- बहन ने परिवार के साथ अपने गांव का नाम भी रोशन किया है. दोनों की मेहनत और लगन की सभी प्रशंसा कर रहे है.