हरियाणा के सीएम ने दी 2 हजार करोड़ की 153 परियोजनाओं की सौगात, बेरोजगारी पर खुलकर की बात

हिसार | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को हिसार से राज्य में 2 हजार करोड़ रुपये की 153 नई परियोजनाओं की शुरुआत की. हिसार में यूनिवर्सिटी भवन का उद्घाटन करते सीएम मनोहर लाल, उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी थे.

cm khattar

परियोजनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन

सीएम ने 10 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. शेष परियोजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री, हरियाणा के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने अपने जिलों और क्षेत्रों में किया. सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं में 1370 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. वहीं, 712 करोड़ रुपये की 71 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और उनका उद्घाटन किया गया है.

सोनीपत में बनेंगे मेट्रो कोच

सीएम ने कहा कि हरियाणा में नए रेल कोच बनाने का काम सोनीपत में शुरू हो गया है. यहां मेट्रो के लिए नए कोच भी बनाए जाएंगे. राज्य में 26 मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं. हमारी सरकार ने 2015 में यह संकल्प लिया था, जो अब पूरा होने जा रहा है. इन कॉलेजों से 700 से ज्यादा डॉक्टर मिलेंगे. इससे हम राज्य में डॉक्टरों की कमी को दूर कर सकेंगे.

सीएम ने कही ये बातें

सीएम ने कहा कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं. पूरे हरियाणा में एक साथ काम कर रहे हैं. 10 वर्षों में 33 हजार लंबी सड़कों का सुधार किया गया है और 7 हजार लंबी नई सड़कें बनाई गई हैं. 20 NH घोषित हो चुके हैं, 8 पूरे हो चुके हैं जबकि अन्य पर काम चल रहा है. इसी इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण उद्योगपति यहां आ रहे हैं.

बेरोजगारी पर खुल कर बोले

सीएम ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर बहुत चर्चा हो रही है. विपक्ष के लोगों की बेरोजगारी का आंकड़ा 2% से लेकर 35% तक है. विपक्ष के मन में जो भी आंकड़े आते हैं वे उसका हवाला देते रहते हैं. इसे लेकर हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जिसे विपक्षी नेता 35% से 9% कहने लगे. ये नियमित बातें हैं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हमारा सही अनुमान है कि हरियाणा में 8.5% लोग बेरोजगार हैं. इसे 34% बताना विपक्ष का राजनीतिक प्रोपेगेंडा है. हमने साढ़े 9 साल में 30 लाख लोगों को रोजगार दिया है. स्वरोजगार के लिए ऋण दिया. हर किसी को स्थाई सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है. इसलिए हम अन्य रोजगार उपलब्ध कराने पर भी जोर दे रहे हैं.

10 किमी के दायरे में खेल सुविधाएं होंगी उपलब्ध

सीएम ने कहा कि हम खेल विभाग की मैपिंग कर रहे हैं. 307 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां 10 किमी के दायरे में कोई खेल सुविधा नहीं है. हमने विभाग को तत्काल वहां व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास

  • प्रमुख परियोजनाओं में लगभग 333 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर- 78
  • फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के नए भवन का निर्माण
  • लगभग 76 करोड़ से सनौली- पानीपत रोड (जीटी रोड एनएच- 44) का सुधार कार्य
  • 60 करोड़ से चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद में टीचिंग ब्लॉक
  • रतिया शहर में लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से नहर आधारित जलघर के निर्माण कार्य का
  • लगभग 86 करोड़ से रेवाडी- नारनौल रेलवे लाइन पर 4 लेन आरओबी का निर्माण
  • लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब सीमा से रतिया- फतेहाबाद- भट्टू- भादरा तक बुढलाडा सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण

इनमें पानीपत- सोनीपत की योजनाएं शामिल

  • इसके अलावा, लगभग 87 करोड़ से पानीपत शहर में 15 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी
  • लगभग 62 करोड़ से सोनीपत शहर में उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए सीवरेज नेटवर्क का विस्तार
  • सोनीपत में लगभग 58 करोड़ से अपशिष्ट जल का उपचार
  • 10 गांवों तक जल आपूर्ति योजना के विस्तार सहित अमृत योजना के तहत जल प्रणाली का उद्घाटन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.