हरियाणा की लाडली एकता भ्याण का दमदार प्रदर्शन, नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड मेडल

हिसार | तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित हुई नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. 17- 21 फरवरी तक चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है. इस टूर्नामेंट में लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है.

Ekta Bhyan

हिसार की बेटी ने जीते 2 गोल्ड मेडल

खेल मैदान में दमदार प्रदर्शन करते हुए हिसार की बेटी एकता भ्याण ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है. उन्होंने एक पदक क्लब थ्रो और दूसरा पदक डिस्कस थ्रो में जीता है. अर्बन एस्टेट-2 निवासी एकता भ्याण अब तक राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है.

वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू

वर्तमान में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत एकता भ्याण ने बताया कि उन्होंने F- 51 श्रेणी में भाग लिया था. इस चैंपियनशिप में उन्होंने 20.40 मीटर क्लब थ्रो और 6.30 मीटर डिस्कस थ्रो फेंकते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. अब एकता इस साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेगी. इसके लिए इसी साल अगस्त में होने वाली ट्रायल में भाग लेंगी. वहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन सितंबर महीने में होगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

एकता भ्याण की उपलब्धियां

2024 में एकता वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इवेंट क्लब श्रो में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. इसी प्रकार 2023 में एशियन पैरा गेम्स, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर हिंदुस्तान और हरियाणा का नाम विश्व पटल पर रोशन किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.