हरियाणा लोकसभा के चुनावी रण में उतरी JJP, 5 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

हिसार | देशभर में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी हरियाणा में 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

jjp

हिसार से नैना चौटाला ठोकेगी ताल

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेगी. उनका सामना बीजेपी प्रत्याशी एवं चाचा ससुर रणजीत सिंह चौटाला से रहेगा. हालांकि, अभी तक कांग्रेस ने यहां पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. हाल ही में, कांग्रेस छोड़कर जजपा ज्वाइन करने वाले राव बहादुर सिंह को भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है.

हरियाणवी सिंगर को टिकट

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से JJP ने हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरियां को उम्मीदवार बनाया गया है. वह Bigg Boss विजेता एल्विश यादव के करीबी है. सिरसा सीट से रमेश खटक को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि फरीदाबाद सीट से नलिन हुड्डा चुनाव लडेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.