हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित एकमात्र महराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ग्रीष्मकालीन हवाई उड़ान शेड्यूल जारी किया है. यह शेड्यूल 29 मार्च से लागू होगा और 15 अप्रैल तक रहेगा. इसके बाद 16 अप्रैल से फिर एक ओर नया शेड्यूल लागू किया जाएगा.
नए शेड्यूल के अनुसार, अब सप्ताह में दो दिन सीधी फ्लाइट अयोध्या के लिए शुरू होगी. इसके साथ ही, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों की फ्लाइट भी जारी रहेगी. अभी जयपुर की फ्लाइट को 18 दिनों का ब्रेक लगा दिया गया है. इन दिनों जयपुर की बजाय दिल्ली से सीधी हिसार के लिए फ्लाइट आएगी.
45 मिनट में सफर
हिसार से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच का हवाई सफर पहले की तरह केवल 45 मिनट का रहेगा. सभी उड़ाने NTR -42 विमान से संचालित की जाएगी. वर्तमान में 28 मार्च तक विंटर शेड्यूल लागू है. अधिकारियों के अनुसार, यहां 16 अप्रैल से कुछ और उड़ाने भी शुरू हो सकती है, क्योंकि विंटर सीजन के दौरान इन्हें स्थगित कर दिया था, अब समर शेड्यूल में चालू किया जाएगा.
हिसार एयरपोर्ट से उड़ानों का समय
- दिल्ली से हिसार- सुबह 10:55 बजे दिल्ली से चलेगी और 11:40 बजे हिसार लैंडिंग
- हिसार से चंडीगढ़- शाम 16:30 बजे हिसार से उड़ान और 17:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी
- हिसार से दिल्ली – शाम 16:55 बजे हिसार से रवाना और 17:40 बजे दिल्ली आगमन
अयोध्या के लिए विशेष उड़ान
हिसार से अयोध्या के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. फ्लाइट हिसार से दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरेगी और 14:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी. वापसी में फ्लाइट 14:30 बजे उड़ेगी और 16:30 बजे हिसार आएगी. यह फ्लाइट सेवा शुक्रवार और रविवार को दिन उड़ान भरेगी.
