हिसार का होगा कायाकल्प, 8 करोड़ रुपए की परियोजनाओं से बदल जाएगी तस्वीर

हिसार | हरियाणा सरकार विकास कार्यों की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने हिसार शहर में लगभग 8 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शुभारंभ किया है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहरवासियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

Town City Shahar Colony

क्या- क्या होंगे विकास कार्य?

इन परियोजना में विधायक कोटे से 3 करोड़ रुपए और ऋषि नगर श्मशान घाट के Phase- 3 के साढ़े 4 करोड़ रुपए शामिल है. विधायक कोटे से शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों और गलियों का कंस्ट्रक्शन और रिपेयर किया जाएगा. वार्ड नंबर- 5 की इंदिरा कॉलोनी में गलियों को पक्का करने पर लगभग 64 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. जगतार बाग एरिया में IPB सड़कों के निर्माण पर 7 लाख और कसाबा मोहल्ला में कंक्रीट सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिसपर 34 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे. मित्तल नगर में पार्क की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.

मोहना मंडी में एक CC रोड़, कमला नगर में एक RCC रोड़, संत नगर में एक सड़क, न्यू मॉडल टाउन में एक IPB रोड, अर्बन स्टेट में सड़कों की मरम्मत, भामाशाह नगर में एक CC रोड और ग्रीन स्कवायर मार्केट में एक फुटपाथ बनाया जाएगा. विधायक कोटे से इन कार्यों पर लगभग 2 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

श्मशान घाट को बनाया जाएगा मॉडर्न

दूसरी ओर श्मशान घाट के Phase- 3 के अनुसार इसे मॉडर्न बनाने के लिए लगभग 4 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे. इसके लिए परिसर में ग्रेनाइट और कोटा स्टोन लगाया जाएगा ताकि जगह को मजबूत और व्यवस्थित रूप दिया जा सके. साथ ही गाड़ियों की आवाजाही के लिए पार्किंग स्थल पर IPB ब्लॉक लगाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त एक एंबुलेंस शेड भी बनाया जाएगा.

हिसार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायिका सावित्री जिंदल ने कहा कि वह शहर के संपूर्ण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए लोगों को बेहतर सड़के, साफ माहौल और मॉडर्न सुविधाएं मिलेगी. वही, नई सड़कों के निर्माण से ट्रैफिक संचालन सुगम होगा. इन विकास कार्यों के तहत सार्वजनिक स्थलों को भी बेहतर बनाया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.