हिसार के सचिन ने 1 साल में हासिल की चौथी सरकारी नौकरी, कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है सपना

हिसार | एक कहावत है कि मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती और बालसंमंद के सचिन ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. हिसार में बालसमंद के सचिन ने 26 साल की उम्र में ही 1 साल में चौथी सरकारी नौकरी हासिल की है. वर्तमान में उनका सिलेक्शन HPSC में मैथ लेक्चरर के पद पर हुआ है. सचिन हर दिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे.

Sachin Suthar HPSC

शुरू से ही पढ़ाई में होशियार था सचिन

डोभी गांव निवासी सचिन के पिता राजेंद्र का कहना है कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई में काफ़ी होशियार रहा है. उन्होंने मेहनत मजदूरी कर अपने बेटे को पढ़ाया लिखाया है. उन्होंने बताया कि वह जब भी बेटे को देखता तो वह हमेशा पढ़ाई करता मिलता. सचिन के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने अपनी मेहनत से नौकरी पाई है और मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती.

1 साल में मिली 4 नौकरियां

सचिन ने अपनी नौकरियों के बारे में बताते हुए बताया कि मार्च 2024 में सीपीएलओ यानी क्रीड विभाग के ग्राम पंचायत लोकल ऑपरेटर के पद पर उनका चयन हुआ. मार्च 2024 में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पीजीटी गणित, अक्टूबर 2024 में हरियाणा पुलिस और जनवरी 2025 में HPSC में पीजीटी गणित के विषय में चयन हुआ है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है सचिन का सपना

सचिन ने कहा कि अभी उनका सफर खत्म नहीं हुआ है. उन्होने कहा कि मैं जिंदगी भर अगले कदम के लिए प्रयास करता रहूंगा. अभी मेरा सपना कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है. इसके लिए मैं मेहनत जारी रखूंगा. सचिन ने बताया कि वह हर रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था. मोबाइल का सदुपयोग करता था. माता- पिता और गुरुजनो से वह लगातार मोटिवेट होता रहा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.