हरियाणा के अग्रोहा में बनेगा अत्याधुनिक संग्रहालय, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान

हिसार | हरियाणा के अग्रोहा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने एक नया प्लान बनाया जाएगा. वैसे तो अग्रोहा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्व रखता है, लेकिन अब इसे प्रमुख स्थल और सांस्कृतिक धरोहरों का केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्य से अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय की स्थापना की जाएगी. खुदाई से मिले गए पूरे अवशेषों को यहां सुरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा.

CM Nayab Singh Saini

CM की अध्यक्षता में हुई बैठक

सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यहां पुरातात्विक स्थल के विकास के बारे में चर्चा की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां संग्रहालय की स्थापना होने से आने वाले इलाकों को यहां की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होने का मौका मिलेगा. इससे उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी. साथ ही, उन्हें आकर्षक अनुभव भी मिलेगा. बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, असीम गोयल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

भविष्य में अग्रोहा न केवल आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि टूरिस्ट प्लेस के रूप में भी वर्ल्ड लेवल पर नई पहचान बनाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार अग्रोहा मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा इस कड़ी में काम करते हुए एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा. इसमें अग्रोहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के अलावा पुरातात्विक स्थल के आसपास स्थित टीलों की जियो टैगिंग कर उस इलाके को संरक्षित एरिया घोषित करने का काम भी किया जाएगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अग्रोहा में लगभग 5 एकड़ जमीन पर खुदाई का काम किया जा रहा है. इस काम से पहले संभावित क्षेत्रों का ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार सर्वेक्षण करवाया गया जिसके बाद उत्खनन का काम शुरू किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts