हिसार मेट्रोपॉलिटन में शामिल होंगे यह इलाके, बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के हांसी, अग्रोहा को हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) में शामिल किया जाएगा. इनके साथ, आसपास के गांवों को भी इस अथॉरिटी में जोड़ा जाएगा. जिन इलाकों को शामिल किया जाना है, उनका मैप HMDA द्वारा तैयार कर लिया गया है. इस नक्शे के अनुसार शहरों के साथ दर्जनों गांवों को भी जोड़ा जाएगा. HMDA ने यह नक्शा DTP से बनवाया है और इसे सरकार को भेजा गया है. सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलते ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

Faridabad City Home Ghar Colony

बजट की कमी से अटका विकास

हाल ही में HMDA ने सरकार से 10 करोड़ रुपए का बजट मांगा है, क्योंकि वर्तमान में अथॉरिटी के पास पर्याप्त फंड नहीं है. पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए बजट की आवश्यकता है, ताकि आगे के कार्य शुरू हो सकें. इससे पहले HMDA ने नगर निगम हिसार से भी 10 करोड़ रुपए का बजट मांगा था, लेकिन निगम ने असमर्थता जाहिर कर दी थी.

यह भी पढ़े -  नए स्वरूप में नजर आएगा हिसार शहर का सबसे पुराना पुल, अंडरपास से हर कोने को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य

यदि सरकार की मंजूरी मिल जाती है, तो HMDA के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा सकेंगे. बिजली, पानी, सड़कों और पेयजल प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी HMDA संभालेगा. जिन गांवों को इस दायरे में लाया जाएगा, वहां विकास कार्यों को गति दी जाएगी.

इस संबंध में जानकारी देते हुए HMDA के सीईओ अशोक गर्ग ने बताया कि जिन कस्बों और गांवों को अथॉरिटी में शामिल किया गया है, उनका नक्शा तैयार करके सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. जैसे ही मंजूरी मिलती है, इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts