स्टील सिटी के नाम से मशहूर हुआ हरियाणा का यह जिला, विदेशों में भी बज रहा है डंका

हिसार | हरियाणा का हिसार जिला आज देश ही बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है. कभी कृषि और पशुपालन के लिए पहचाने जाने वाला यह जिला स्टील हब बन चुका है. आज देशभर में हिसार जिला ‘स्टील सिटी’ के नाम से अपनी अलग ही लेवल की छाप छोड़ चुका है. हिसार जिले में तैयार होने वाले स्टील उत्पाद भारत के कई राज्यों समेत विदेशों में भी भेजे जाते है.

MPNews 4

तेजी से हो रहा विकास

हिसार में पिछले कई वर्षों से स्टेनलेस स्टील, इंजीनियरिंग और कच्चा माल उद्योग तेजी से विकसित हो रहे है. यहां छोटे – बड़े सैकड़ों स्टील यूनिट संचालित है, जहां स्टील पाइप, शीट, रोलिंग मटेरियल, कृषि उपकरण और अन्य औद्योगिक सामान तैयार किया जाता है. इसी कारण हिसार को स्टील हब कहा जाता है. यहां स्थित जिंदल स्टील कंपनी सर्वश्रेष्ठ कंपनी है.

इसके अलावा यहां बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी, औद्योगिक माहौल और कच्चे माल की उपलब्धता ने उद्योगों को तेजी से आगे बढ़ा दिया है. वही हरियाणा सरकार भी लॉजिस्टिक और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रही है. इससे संपूर्ण हरियाणा का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विदेशों तक माल की पहुंच

यहां बने स्टील उत्पाद केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि इनकी पहुंच विदेशों तक हो गई है. यहां की फैक्ट्रियों में तैयार माल मध्य- पूर्व, अफ्रीकी देशों और यूरोप के कुछ हिस्सों में भेजा जाता है. यहां उद्योगों के विकास से निर्यात में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है. इसके अलावा जल्द ही यहां एयरपोर्ट के पास IMC भी स्थापित होने वाली है, जिससे हिसार इंडस्ट्रियल हब बनने वाला है. इससे हिसार के साथ-साथ हरियाणा की छवि मजबूत होने वाली है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.