हरियाणा में इस पार्क के रख- रखाव पर रोजाना खर्च होंगे 10 हजार रुपए, जानें क्या है खास

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित टाउन पार्क को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार करने के बाद अब उसके रखरखाव का खर्च नगर निगम के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है. करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पार्क को बनाए रखने के लिए निगम को रोजाना लगभग 10 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे. इस हिसाब से सालभर में यह खर्च बढ़कर करीब 36 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा.

Park

इस पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था. इस परियोजना पर लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत आई थी. इस पार्क को आधुनिक सुविधाओं और विशेष थीम के साथ विकसित किया गया है, जिससे अब यह शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गया है.

पंचतत्व थीम पर आधारित

इस टाउन पार्क को नवीनीकरण के तहत पंचतत्व थीम पर डिजाइन किया गया है, जो प्रकृति के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को दर्शाता है. पार्क में झील बनाई गई, जबकि टफन ग्लास से बना पुल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

यहां लोगों के लिए जॉगिंग टैक, ओपन जिम, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और हरियाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. बड़ी संख्या में लोग सुबह और शाम यहां सैर, व्यायाम और परिवार के साथ समय बिताने पहुंचते है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन ट्रेन के नियमित संचालन को हरी झंडी, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

इस तरह होगा रखरखाव

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जयबीर डूडी ने बताया कि पार्क के रखरखाव को भी उतनी ही प्राथमिकता दी गई है, जितनी इसके निर्माण को दी गई थी. उन्होंने कहा कि इसकी एक साल का देखरेख और रखरखाव का खर्चा लगभग 36 लाख रुपए तक होगा. इस कार्य को सही ढंग से करने के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी का चुनाव किया गया है, जिसे लगभग 32 लाख रुपए में जिम्मेदारी दी गई है.

पार्क के रखरखाव में सफाई व्यवस्था, बिजली पानी का बिल, कर्मचारियों का वेतन और अन्य व्यवस्थाएं शामिल है, जिससे खर्च लगातार बढ़ रहा है. नगर निगम का उद्देश्य है कि शहर के लोगों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक वातावरण मिलता रहे. यह पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ- साथ लोगों को बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित कर रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.