हरियाणा के इस मंदिर में बेहद खास होगा फाल्गुन महोत्सव, 151 मीटर की चुनरी बनेगी आकर्षण का केंद्र

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में होली के रंग अनोखे अंदाज में देखने को मिलेंगे. दरअसल होली के पावन अवसर पर हिसार के खजानचियां बाजार स्थित ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष 482वां फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर है. मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है.

Holi

होली का खास महोत्सव

लगभग 481 सालों से चली आ रही इस परंपरा ने शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी है. यह महोत्सव हर वर्ष हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. खासकर महिलाओं की भागीदारी इस महोत्सव की बड़ी विशेष मानी जाती है. रंग- बिरंगे फूलों, गुलाल और कीर्तन- भजन के द्वारा पूरा मंदिर भक्तिमय हो उठता है. मंदिर प्रशासन ने बताया कि 26 फरवरी को ठाकुर जी की मेहंदी की रस्म पूरी की जाएगी जिसमें रंगों के साथ रीति- रिवाजों का पालन भी किया जाएगा.

151 मीटर चुनरी आकर्षण का केंद्र

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी रहेगी, जिसे विशेष रूप से तैयार कराया जा रहा है. श्रद्धालु इस चुनरी को सामूहिक रूप से भगवान राधा- कृष्ण को अर्पित करेंगे. चुनरी यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत, जुलाई तक चलेगी हिसार- वलसाड स्पेशल ट्रेन

1 मार्च को होली महोत्सव

इस महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. भजन और कीर्तन के साथ प्रसिद्ध मंडलियां राधा- कृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगी. इसके अलावा फूलों की होली और रंगो का उत्सव भी आयोजित होगा जिसमें श्रद्धालु भगवान के चरणों में गुलाल अर्पित करेंगे. इस उत्सव को लेकर मंदिर और आसपास के बाजारों में उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है. दुकानों पर गुलाल, फूलों और पूजा की सामग्री की खरीददारी ज्यादा हो रही है. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है. इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे जिसके लिए खास सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.