टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के घर में चोरी

हिसार । टिकटॉक स्टार व भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के घर में घुसकर चोर वहां से लाखों की नकदी, गहने, लाइसेंसी रिवाल्वर तथा कारतूस चुरा कर ले गए. बता दे कि चोर इतने शातिर थे, कि वे डीवीआर भी साथ लाए थे. SONALI

सोनाली फोगाट के मकान में हुई चोरी, लाखों का सामान गायब

जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी इस वारदात के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. पुलिस को दी गई शिकायत में बिग बॉस की प्रतियोगी व आदमपुर से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाली सोनाली फोगाट ने बताया कि वह संत नगर में रहती है. 9 फरवरी को वह अपने घर को बंद करके चंडीगढ़ गई थी. जब वह सोमवार को वापस आई,  तो उन्होंने देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम व तिरूपति बालाजी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हिसार से चलने वाली दोनों ट्रेनें हुई परमानेंट

जब उन्होंने अंदर जाकर सामान चेक किया,  तो ऊपरी रखी अलमारी से करीब दस लाख की नकदी, सोने के गहने, चांदी के बर्तन, घड़िया गायब मिली. सोनाली ने पुलिस को बताया कि मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर व 8 कारतूस भी गायब है. इसके अलावा भी काफी कीमती सामान मकान से गायब मिला. पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह ने पहुंचकर सोनाली फोगाट से सारी जानकारी प्राप्त की. वैसे तो घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे लेकिन चोर डीवीआर भी  चुराए हुए सामान के साथ ले गए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.