हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़- जयपुर के लिए उड़ने वाली फ्लाइट का बदला समय, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित एकमात्र महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से संचालित फ्लाइट सेवाओं में बदलाव किया गया है. बता दें कि प्रदेश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए हिसार एयरपोर्ट से संचालित जयपुर और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाओं की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है. यह नई समय- सारिणी 30 मार्च से लागू होगी, जिसे समर शेड्यूल के हिसाब से तैयार किया गया है.

Airport Flight

यह रहेगा नया शेड्यूल

अब चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन उड़ेगी, पहले इसका समय 3 दिन का था. नए शेड्यूल के अनुसार, इसे सोमवार और बुधवार को उड़ाया जाएगा. इसी तरह हिसार से जयपुर 2 दिन फ्लाइट शनिवार और बुधवार को संचालित होती थी लेकिन अब यह सोमवार और बुधवार को उड़ान भरेगी.

इस टाइमिंग का बदलाव जम्मू और अहमदाबाद फ्लाइट के कारण किया गया है.  अभी इनका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है बल्कि चंडीगढ़ और जयपुर की फ्लाइट को ही आगे एक्सटेंड करने की योजना एयरलाइन कंपनी बना रही है ताकि उसी जहाज को चंडीगढ़ से जम्मू और जयपुर से अहमदाबाद ले जाया जाए.

यह भी पढ़े -  हिसार के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 करोड़ से चकाचक बनेगी यह सड़क

जल्द शुरू होगी जम्मू और अहमदाबाद की फ्लाइटें

अब महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में विस्तार भी होने जा रहा है और 16 अप्रैल से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने की संभावना है. इन शहरो के लिए सीधी उड़ाने शुरू होने से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. खासतौर पर अहमदाबाद रूट उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से इन सेवाओं को अहम माना जा रहा है जबकि जम्मू रूट पर्यटन यात्रियों के उपयोगी साबित होगा.

28 मार्च के बाद समर शेड्यूल लागू होते ही फ्लाइट के संचालन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी. इसके बाद यात्रियों के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.