हरियाणा में बेरोजगारी का आलम, झज्जर में चपरासी पद पर एमए- बीटेक युवा तक लाइन में

झज्जर | हरियाणा समेत पूरे देश में बेरोजगारी काफी बढ़ चुकी है. पढ़े लिखे युवा नौकरी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं. इसका एक ताजा उदाहरण झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायालय में देखने को मिला है. देश में बेरोजगारी का आलम कैसा है इसका पता झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी व प्रोसेस सर्वर के 13 पदों के लिए साक्षात्कार देने आए युवाओं से लगाया जा सकता है.

Exam Jobs

13 पदों के लिए 7616 उम्मीदवार

चपरासी और प्रोसेस सर्वर के पदों के लिए 8वीं या 10वीं की अपेक्षा बीए, एमए, बीएड, एमएससी जैसी उच्च योग्यता वाले आवेदक इंटरव्यू देने पहुंच रहे हैं. यह युवा बेरोजगारी से परेशान हो चुके हैं और नौकरी की इच्छा में यहां आए हैं. हर कोई चाहता है कि उसके पास नौकरी हो फिर चाहे वह पद चपरासी का ही क्यों ना हो. कोर्ट में कुल 13 पदों पर भर्ती होनी है. वहीं, इंटरव्यू के लिए कोर्ट परिसर में 7,616 उम्मीदवार आए है. कुल 7,992 आवेदनों में से 7,616 आवेदनों को स्वीकार किया गया है.

चपरासी पद के लिए पहुंच रहे स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवार

कोर्ट परिसर में इंटरव्यू देने पहुंचे 7,616 आवेदकों में से ज्यादातर युवा स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त हैं. उन सबका यही कहना है कि मुख्य लक्ष्य सरकारी नौकरी प्राप्त करना है. उन्होंने कहा कि  सरकारी नौकरी मिल जाए, तो भविष्य संवर जाएगा. ऐसे में अगर इतना पढ़ लिखने के बाद भी उन्हें चपरासी या प्रोसेस सर्वर की नौकरी मिल रही है तो यह भी अच्छी है.

हर दिन कमेटी ले रही 1200 युवाओं का इंटरव्यू

साक्षात्कार झज्जर के एडीआर सेंटर में चल रहे हैं. कमेटी हर दिन 1200 युवाओं के इंटरव्यू ले रही है. इनमें बीएड करने वाली महिलाएं शामिल थीं, जो चपरासी नौकरी के लिए अपना नंबर आने के इंतजार में थी. साक्षात्कार देने के लिए न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पंजाब व राजस्थान से भी युवा झज्जर पहुंचे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

पंजाब से इंटरव्यू देने आए कृष्ण

आवेदक ज्योति ने कहा कि मेरा गांव खेड़ी खुम्मार है, में एमए, बीएड हूं. आज मैं चपरासी पद के लिए इंटरव्यू दे रही हूं. अगर यह नौकरी मिल जाएगी तो मैं अपने परिवार का भरण- पोषण कर सकूंगी. वहीं, पंजाब से आए कृष्ण केवल ने कहा कि मैं पंजाब के संगरूर से ट्रेन में सफर कर चपरासी पद का इंटरव्यू देने झज्जर आया हूं. ट्रेन से रोहतक, फिर वहां से झज्जर बस से आया हूं. ट्रेन से आने- जाने में 2000 रुपए का खर्चा हो चुका है. मैं बाहरवीं पास हूँ , तैयारी अच्छी है परिणाम के बाद ही नौकरी की पुष्टि हो सकेगी.

भिवाड़ी से बाइक पर इंटरव्यू देने पहुँचे लक्की

राजस्थान के भिवाड़ी से भी आवेदक लक्की इंटरव्यू के लिए झज्जर पहुंचा है. लक्की ने बताया कि वह एमए पास है और राजस्थान के भिवाड़ी से बाइक से सफर करके इंटरव्यू देने आया है. लक्की ने कहा कि रिजल्ट के बाद पता चलेगा कि मेरा चयन हुआ हैं या नहीं. इस प्रकार बहुत सारे ऐसे उम्मीदवार हैं जो उच्च शिक्षा धारक है मगर यहां इंटरव्यू देने पहुंचे हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.